आम आदमी पार्टी,जिला दुर्ग
RTI प्रकोष्ठ
11 अक्टूबर 2020
भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्डो में सुरक्षा बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है – ज्ञान प्रकाश तिवारी – जिला अध्यक्ष (RTI प्रकोष्ठ), आम आदमी पार्टी जिला दुर्ग ।
भिलाई निगम वार्ड 13 राजीव नगर में हुई चोरी और खुले में मदिरा सेवन की घटनाएं बढ़ गई है – डॉ.सी.के.साहू -वार्ड अध्यक्ष RTI प्रकोष्ठ ,आम आदमी पार्टी जिला दुर्ग ।
आम आदमी पार्टी दुर्ग जिले की RTI प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मंडल वार्ड 13 राजीव नगर ,भिलाई नगर निगम के वार्ड अध्यक्ष डॉ.सी.एस.साहू के नेतृत्व में वार्ड में बढ़ती चोरी और खुले में मदिरा सेवन के बढ़ते गंभीर मामलों के निराकरण हेतु वैशाली नगर पुलिस थाना में सम्पर्क किया । डॉ.साहू ने बताया कि राजीव नगर वार्ड में असामाजिक तत्व इतने बेख़ौफ़ हो गए है कि विगत दिनों कुछ बदमाशो ने कई घरों के दरवाजो को बाहर से दरवाजो में कुंडी को बन्द कर अन्य घरों में चोरी को अंजाम देने का प्रय्यास किया । आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ RTI प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया ने वैशाली नगर पुलिस थाना प्रभारी श्री लल्लन सिंह से चर्चा कर वार्ड 13 एवम आस पास में पुलिस गश्त बढ़ा कर अक्सर झुंड बना कर मदिरा सेवन कर माहौल को बन्द करने की दिशा में निराकरण एवम चोरी की वारदातों में हो रही बढ़ोतरी को कंट्रोल करने हेतु आवश्यक कदम उठाने हेतु निवेदन किया ।
RTI प्रकोष्ठ के दुर्ग जिला अध्यक्ष अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रकरण लंबे समय तक हल नही होने के कारण भी असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ जाते है,वार्ड 13 में हुई चोरी की वारदात की दिसंबर 2018 में भी रिपोर्ट की गई थी पर वार्ड वासियों को अभी तक निराकरण का इंतज़ार है । RTI प्रकोष्ठ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रदेश सह संगठन मंत्री अनिल प्रजापति ने कहा कि कोविड के कारण विगत छ माह से लॉक डाउन की वजह से आने वाले समय में अपराध बढ़ने की पूरी संभावना है,छत्तीसगढ़ शासन को पुलिस विभाग में आवश्यक स्टाफ और संसाधन की व्यवस्था सुनश्चित करनी चाहिए । आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल देविंदर सिंह भाटिया,ज्ञान प्रकाश तिवारी,अनिल प्रजापति और डॉ.सी.के.साहू ने भिलाई नगर निगम के वार्ड 13 राजीव नगर में 26 अक्टूबर 2020 को हुई चोरी की वारदात की एफ.आई.आर.दर्ज कराई ।
सुनील मकोड़े
RTI प्रकोष्ठ
आम आदमी पार्टी,जिला दुर्ग
छत्तीसगढ़।

