मुकेश अग्निहोत्री की बदौलत जिले का मान सम्मान बड़ा : देवीलाल
10 अक्टूबर शनिवार (गगरेट) : सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन के उपलक्ष को दो दिवसीय समारोह के रूप में नेहरू युवा मंडल के प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवीलाल की अध्यक्षता में समस्त पदाधिकारियों ने बड़ी धूम-धाम से मनाया, शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष की लंबी आयु के लिए गगरेट बगलामुखी मंदिर में पूजा अर्चना की और शाम के वक्त नेहरू युवा मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने केक काट कर खुशी का इजहार किया आज शनिवार को दोपहर 12:00 बजे के करीब अप्रवासी मजदूरों के बच्चों को बिस्कुट और टोफियाँ वितरित की इस अवसर पर देवीलाल ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री जोकि एक सफल पत्रकार थे जिन्होंने लोगों की सेवा करने के लिए राजनीतिक क्षेत्र को चुना और लोगों की सेवा की जिसकी बदौलत वह लगातार चार बार रिकॉर्ड मतों से विधायक बनते आ रहे हैं देवीलाल ने कहा इतिहास में पहली बार जिला उन्ना को नेता प्रतिपक्ष मिला है जोकि हमारे जिले के लिए बहुत ही बड़ी बात है उन्होंने कहा ही मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों की बदौलत आज जिले के हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है और आने वाले विधानसभा चुनावों में उनके नेतृत्व में चुनाव होगा जिसमें कांग्रेस पार्टी रिकॉर्ड मतों से विजय होगी इस मौके पर देवीलाल ने कहा कि हम सभी परम पिता परमेश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि मुकेश अग्निहोत्री की दीर्घायु हों, स्वस्थ्य रहें और ऐसे ही प्रदेश में परचम लहराते रहे. उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हम गगरेट वासी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं.

