ग्राम वासियों के श्रमदान एवं आर्थिक मदद से बन पाया सार्वजनिक आवागमन हेतु रपटा पुल
ब्यूरो रिपोर्ट तौफीक अहमद खान
एंकर
विकासखंड बतौली अंतर्गत ग्राम पंचायत सेदम मे सार्वजनिक आवागमन हेतु ग्राम वासियों के आर्थिक सहयोग एवं श्रमदान से देर रात तक कड़ी मेहनत करने के बाद निर्माण हो पाया रपटा पुल |
ग्राम वासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कुछ भी उनके द्वारा प्रयास नहीं किया गया , परिणाम ग्राम वासियों को आने-जाने में , कृषि कार्य, स्वास्थ्य संबंधी वाहनों के आने-जाने, स्थानीय कारोबारियों को उस रास्ते से होकर आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था |
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सेदम मे गौण खनिज योजना अंतर्गत 5.44 लाख रुपए ग्राम पंचायत स्तरिय राशि प्राप्त हुई थी , जिसे कार्यालय जनपद पंचायत बतौली जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति आदेश 31/3 /2016 को जारी किया गया था, जो ग्राम पंचायत के सेदम में श्री एतवारु राम के घर के पास पुलिया निर्माण के नाम पर स्वीकृत हुआ , किंतु आज दिनांक तक वहां पुलिया नहीं बन पाया, ना ही आवागमन हेतु कुछ सुधार कार्य या मरम्मत कार्य किया गया , जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है |
ग्राम वासियों द्वारा उपरोक्त कार्य स्थल पर फूल बनाने के संबंध में सप्ताह भर से विचार-विमर्श चल रहा था जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत को भी थी, किंतु पंचायत राशि का उपरोक्त कार्य में खर्च करना आवश्यक नहीं समझा

