क्षेत्र में नहीं थाम रहा अवैध शराब बिक्री का सिलसिला सीतापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो आरोपी हुए गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया जेल

सीतापुर रिपोटेर तौफीक अहमद खान
क्षेत्र में नहीं थाम रही है शराब तस्कर आज सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली दो आरोपी हुए गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया जेल

दिनांक 29.09.2020 को दोपहर श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर श्रीमान् ऐश्वर्य चंद्राकर , निरीक्षक मनीष धुर्वे, आर 519 सुरेश भगत , महिला आर. 604 पुष्पा लकडा, आर0 747 एहसान फिरदौसी, आर0 323 दीपक दास मय शासकीय वाहन के साथ अवैध शराब रेड एवं लघु अधिनियम की कार्यवाही हेतू ग्राम गुतुरमा की ओर रवाना हुआ था। जो ग्राम गुतुरमा में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि गुतुरमा का राजकुमार अजगल्ले पिता सुरसुटिया अजगल्ले अपने दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतू रखा है, सूचना पर गवाहन बृजेश गुप्ता पिता राधारमन गुप्ता निवासी गुतुरमा, एवं दीपक सिंह पिता घासीराम निवासी उलकिया को नोटीस देकर समझाईस देकर हमराह स्टाप एवं गवाहों के चंद्रकांत के दुकान घर में रेड किया जहां पीछे बाडी में शराब पीने बैठे लोग पुलिस को देखकर भाग गये , राजकुमार अजगल्ले घर में उपस्थित मिला जिससे शराब रखने , पिलाने के संबंध में पूछताछ करने पर शराब रखकर , लोगों को पिलाना बताया तथा घर के अंदर से एक काला रंग के बैग में रखे 07 नग सिम्बा प्रत्येक 650 एमएल, 01 नग किंगफिसर 650 एमएल , 06 नग प्राईम टाईम व्हीसकी प्रत्येक में 180 एमएल , 01 नग एसी निट व्हीसकी 180 एम एल कुल मात्रा 06 लीटर 460 एमएल पेश किया, जिसे रखने एवं बिक्री करने के संबंध में उचित पास परमिट , लाईसेंस पेश करने हेतू धारा 91 जाफौ का नोटीस गवाहों के समक्ष दिया गया जो आरोपी द्वारा सार्थक जवाब नही देने से आरोपी से उक्त अंग्रेजी शराब कुल 06 लीटर 460 मिलीलिटर कुल कीमती 3320 रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया । आरोपी को मय जप्ती माल के थाना लाकर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध सिद्ध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को मूताबिक गिर0 पत्रक के गिर0 कर विवेचना में लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *