कृषि बिल के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन शेख इमरान

रायपुर। कृषि बिल के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। कृषि बिल वापस लेेने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में इस बिल का विरोध किया है। कहा, किसानों के पास पूंजी नहीं आएगी, बल्कि वो पूंजीपतियों की कठपुतली बन जाएंगे। मोदी सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार किसानों को लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन 6 साल में भी पूरा नहीं किया। किसान भी इसी कमेटी की सिफारिश को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *