राजधानी ब्रेकिंग:-कलयुगी सगे भाई ने 8 साल तक निरंतर अपनी सगी बहन का रेप किया

शर्मसार हुए रिश्ते: कलयुगी सगे भाई द्वारा 8 साल तक अपनी सगी बहन का रेप करता रहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।लखनऊ में एक कलयुगी भाई अपनी सगी बहन का निरंतर पिछले आठ सालों से रेप कर रहा था। इस मामले के खुलासे के बाद लोगों के होश उड़ गए। पुलिस अफसर भी इस घटना से हैरान हैं। करीब आठ साल तक पीड़िता ने ये तकलीफ झेलने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए महिला हेल्पलाइन 1090 पर इस घटना की शिकायत की। पीड़िता की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के बाद मां और पीड़िता के भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र मे रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता की मां नर्स का काम करती है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ उसका भाई पीछे आठ सालों से लगातार रेप कर रहा है और उसने इस बात का विरोध किया और मां से भी ये बात बताई। मां ने उससे चुप रहने को कहा। पीड़िता का भाई पुलिस में शिकायत न करने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसका रेप करता रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *