कलीम खान ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का मान, केंद्रीय गृह मंत्रालय की स्पेशल रिपोर्ट में आया नाम…कोविड 19 के दौरान किये गए सरहनीय कार्यों को लेकर

बिलासपुर :-लॉकडाउन के दौरान पुलिस जवानों का मानवीय चेहरा समाज को देखने को मिला,तो वही इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना लोगों की हर संभव मदद करने हर वक़्त तत्पर से खड़े रहे हैं,प्रदेश के ऐसे ही 8 जवानों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी स्पेशल रिपोर्ट में स्थान देकर उन्हें सम्मानित किया है,जिनमे वर्तमान ने पदस्थ कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान का भी नाम शामिल है,केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान पुलिस की प्रतिक्रिया को लेकर एक रिसर्च किया था,इसमें पता चला कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा लोगों के बीच सामने आया है,इसके अलावा इन बलों ने प्रवासी मजदूरों तक आवश्यक सेवा पहुँचाई तो वही जरूरतमंदों,गर्भवती महिलाओं सहित परिवार व बेजुबानो की भी मदद करी…

पुलिस अनुसंधान और अपराध ब्यूरो की ओर से कोविड-19 महामारी के दौरान संघर्ष में भारतीय पुलिस की भूमिका को लेकर एक बुकलेट जारी की है,इसमें कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान के प्रयासों को शामिल किया गया है,जिसमे बताया गया है कि कोतवाली थाना प्रभारी ने पहल करते हुए लोगों को घरों में रहने जागरूक किया,

शासन के निर्देश नहीं मानने वालों की आरती उतारकर,मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालो को योगासन सीखा कर घर मे रहने की सलाह दी,तो वही मोहल्ला समिति बनाकर निगरानी भी करवाई,व इस दौरान पूरे शहर की निगरानी हेतु ड्रोन का भी इस्तमाल किया गया,साथ ही जागरूकता बैनर के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया,इसके साथ ही मेडिकल कर्मियों व सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया,तो वही महिला दिवस के दिन महिला वृद्धाश्रम एवं पुलिस परिवार की महिलाओं को केक व पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया,

कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनकी टीम 40 दिनों तक निरंतर थाना परिसर में ही रही,इस दौरान उन्होंने घर से दूर हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के बारे में सोचा,अकेली रहने वाली छात्राओं को सुरक्षित घर भेजने की पूरी व्यवस्था की,भोजन और राशन के लिए समाज सेवी संस्थानों की मदद ली गई,जागरूकता के लिए अलग-अलग मोहल्लों में लोगों की टीम बनाई,इसमें लोगों को जोड़कर घरों में रहने प्रेरित किया गया, साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वालों को योगासन की जानकारी दी गई। उन्हें घर में ही रहकर फिटनेस बरकरार रखने आसन सिखाया गया

चौक चौराहो नाटक कर किया जागरूक

कलीम खान ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कई तरह के चौकचौराहो नाटक कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पुलिस टीम के ओर से नियुक्त एसपीओ द्वारा चौक चोराहो पर नाटक कर लोगों को जागरूक किया जाता रहा

शहीदों के घर तक पहुंचाया खाद्य राशन सामग्री

लॉकडाउन के दौरान एकल और वृद्ध जन की समस्या को ध्यान में रखते हुए टीआइ कलीम खान ने उनके घरों तक एनजीओ की मदद से राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। साथ ही शहीद के स्वजन को लॉकडाउन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा गया। उनकी टीम ने शहीद के परिवार तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। इसकी पूरी निगरानी वे स्वयं करते थे।

बच्चों का मनाया जन्मदिन मनवाया

लोग अपने बच्चों का जन्मदिन उत्साह से मनाते हैं। लॉकडाउन के कारण बच्चे और उनके माता-पिता इस घड़ी को उत्साह से नहीं मना पा रहे थे। टीआइ कलीम खान की टीम बच्चों के जन्मदिन पर केक लेकर उनके निवास स्थान तक पहुंचती थी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चों का जन्मदिन मनाकर उन्हें पुलिस टीम की ओर से उपहार दिया जाता था..

हमारे सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर बेहतर कार्य किया है,और यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे ज़िले से भी इसमें चयन किया गया है,मेरी और से उन्हें मैं बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना दिल से करता हूं

प्रशांत अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *