अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों के नेताओ को एल्डरमेन बनाये जाने पर मुख्यमंत्री एवम नगरीय निकाय मंत्री का किया धन्यवाद एवम आभार-राजेन्द्र बंजारे

अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों के नेताओ को एल्डरमेन बनाये जाने पर मुख्यमंत्री एवम नगरीय निकाय मंत्री का किया धन्यवाद एवम आभार-राजेन्द्र बंजारे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने एल्डरमेन (मंनोनित) पार्षद में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी वर्ग के नेताओ को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी एवम नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय शिव डहरिया जी, एवम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिसकी जितनी संख्या उतनी भागीदारी को प्रतिनिधित्व देना सरकार ने ऐसा पहल किया जो स्वागत योग्य है। माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी हमेशा कहते रहे है जिसकी जितनी संख्या संविधान में है,उतनी हिस्सेदारी एवम भागीदारी मिलनी चाहिए। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने कहा कि अभी सतनामी समाज से 7 विधायक कांग्रेस पार्टी से चुनकर आये है जिसमे दो विधायक मंत्री है जो सतनामी समाज की एकता का परिचय है। साथ ही प्रशासनिक पदों पर भी सतनामी समाज के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग, में अध्यक्ष पद पर आईएएस टामन सिह सोनवानी एवम वी के भतपहरी को पीडब्लूडी में ईएनसी बनाया है,जिससे यह कह सकते है कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित शोषित समाज के साथ सच्चे हितेषी की तरह खड़ा है।सतनामी समाज को कांग्रेस पार्टी लगातार बड़ी जिम्मेदारी एवम सत्ता में भागीदारी दिया जा रहा है जो स्वागत योग्य है। पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग को सत्ता में प्रतिनिधित्व के साथ साथ रायपुर राजधानी में दो युवा नेताओ सुरेंद्र पप्पू बन्दे,मोवा रायपुर ग्रामीण विधानसभा एवम देव दिवान कुर्रे पंडरी उत्तर विधानसभा को सत्ता में भागीदारी बनाया जिसके लिए नगरीय निकाय मंत्री एवम श्रम मंत्री माननीय शिव डहरिया एवम पूर्व मंत्री रायपुर ग्रामीण के वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी एवम रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा जी का सतनामी समाज धन्यवाद ज्ञापित करती है। एल्डरमेन की नियुक्ति में जिस तरह सतनामी समाज के कांग्रेस से जुड़े नेताओ को भागीदारी मिली है ठीक उसी तरह वरिष्ठता के आधार पर सतनामी समाज के कांग्रेस से जुड़े नेताओ को निगम मंडल एवम कांग्रेस सगठन में नियुक्ति की अपेक्छा सतनामी समाज करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *