प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग द्वारा मुख्यमंत्री जी से विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग की

प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग द्वारा मुख्यमंत्री जी से विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग की

प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग श्री प्रकाश शर्मा (सर) द्वारा आज समाज के लोगों के आग्रह पर मुख्यमंत्री मंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य भेंट की,भेंट करके 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती को राजकीय अवकाश या ऐच्छिक अवकाश घोषित करने की मांग की। विदित रहे कि छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वकर्मा समाज के करीब 40000 से 50000 लोग निवासरत हैं जो कि हर वर्ष विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाते हैं भगवान विश्वकर्मा के वंशज के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है । भगवान विश्वकर्मा की पूजा अनादिकाल से सारे समाज के लोग करते आ रहे हैं भगवान विश्वकर्मा ना सिर्फ विश्वकर्मा वंशी बल्कि अन्य समाज के लोग के लिए भी पूजनीय है लोग इनकी पूजा अर्चना 17 सितंबर को इन की जयंती के उपलक्ष में करते हैं। प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकाश शर्मा भी विश्वकर्मा समाज के अंतर्गत आते हैं समाज के नवयुवक श्री श्याम शर्मा (बब्बू) जी ,श्री विनय शर्मा जी, श्री विकास शर्मा जी, श्री सुमित शर्मा जी, श्री रामकुमार शर्मा,श्री आर्यन शर्मा और श्री अक्षय शर्मा आदि के आग्रह पर अपने मित्रों प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग श्री बृजमोहन साहू जी, जनसेवक दिलशाद हुसैन जी, डॉक्टर गजेंद्र साहू जी, तात्या पारा वार्ड महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सावित्री चंद्रवंशी, अनिल यादव जी, रामकुमार ठाकुर जी आदि के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन देने उनके निवास स्थान पर गए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *