*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री पी एल पूनिया जी को पुनः छत्तीसगढ़ के प्रभारी बनाये जाने पर ऑल इंडिया कांग्रेस संघ रायपुर जिला महासचिव यासीन खान ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में भूपेश बघेल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ चरणदास महंत टीएस सिंहदेव रविंद्र चौबे मोहम्मद अकबर ताम्रध्वज साहू सत्यनारायण शर्मा धनेंद्र साहू एवं सामाजिक रूप से मजबूत कांग्रेसी नेताओं को एकजुट कर सत्ता प्राप्ति के लिए विधानसभा चुनाव 2018 में बड़ी मजबूती से लड़ा जिसकी कमान पीएल पुनिया संभाल रहे थे चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक रहा 90 विधानसभा की सीटों में 68 विधायक जीत कर बड़े बहुमत के अंतर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।

15 वर्षों बाद प्रदेश में कांग्रेस सत्ता पर लौटी भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनाए गए वही डॉ चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष बनाए गये अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणों को मंत्रिमंडल में जगह मिली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की नियुक्ति के पश्चात प्रदेश में चित्रकूट दंतेवाड़ा विधानसभा दो सीटों पर उप चुनाव हुए और दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक मतों से विजय हासिल की।

नगरीय निकाय चुनाव तथा त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली प्रदेश के 10 नगर निगमों में 10 में कांग्रेस के महापौर बने तो वही जिला पंचायत एवं नगर पंचायत में कांग्रेस के अध्यक्षों का दबदबा रहा समूचे प्रदेश में राजनीतिक रूप से कांग्रेस अर्श से लेकर शीर्ष तक अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। कांग्रेस संगठनात्मक रूप से प्रदेश में जो आज मजबूत दिखाई पड़ती है वह छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया के मार्गदर्शन का ही नतीजा है जिसका परिणाम उन्हें एआईसीसी में महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पुनः प्रभारी के रूप में देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *