प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने श्री गणेश चतुर्थी की प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर/21 अगस्त 2020। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के पर्व पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशवासियों को सुख-शांति और समृद्धि के लिये बधाई शुभकामनाएं दी है ।

   छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि, गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है । भगवान गणेश जी को बुद्धि, विवेक, धन-धान्य, रिद्धि-सिद्धि का कारक माना जाता है। सच्चे मन और विधि पूर्वक भगवान गणेश जी की पूजा करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है । कोई भी शुभ कार्य बिना गणेश जी के पूरा नहीं हो सकता है। इसीलिए सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा और स्तुति की जाती है। गणेश जी को प्रथम देव माना गया है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि, गणेश चतुर्थी राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संकल्प को स्मरण करने का पुण्य दिवस है। गणेशोत्सव के दौरान कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इससे बचाव एवं सावधानी रखने एवं शासन की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करने की प्रदेश वासियों से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *