युवा समाज सेवक विशाल कुकरेजा ने प्रदेशवासियों को दी श्रीगणेश चतुर्थी की बधाई, कोरोना से सावधानी रखने की अपील की
राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने भाद्रपद मास की शुल्क पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के पर्व पर प्रदेशवासियों को सुख- शांति और समृद्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विशाल कुकरेजा ने कहा की, गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।भगवान गणेश जी को बुद्धि,विवेक,धन-धान्य,रिद्धि – सिद्धि का कारक माना जाता है।
विशाल कुकरेजा ने कहा कि सच्चे मन और विधि पूर्वक भगवान गणेश जी की पूजा करने से जीवन मे सुख शांति और समृद्धि आती है। कोई भी शुभ कार्य बिना गणेश जी के पूरा नही हो सकता है। इसीलिए सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा और स्तुति की जाती है। गणेश जी को प्रथम देव माना गया है।
विशाल कुकरेजा ने कहा कि, गणेश चतुर्थी राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संकल्प को स्मरण करने का पुण्य दिवस है। गणेशोत्सव के दौरान कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इससे बचाव एवं सावधानी रखने एवं शासन की गाइड लाइन की पूरी तरह से पालन करने की प्रदेशवासियों से अपील की है।

