युवा समाज सेवक विशाल कुकरेजा ने प्रदेशवासियों को तीजा तिहार की दी बधाई।

युवा समाज सेवक विशाल कुकरेजा ने प्रदेशवासियों को तीजा तिहार की दी बधाई।

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने लोक पर्व तीजा (हरतालिका तीज) के अवसर पर प्रदेशवासियों को, विशेषकर महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए लोगों के लिए सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। विशाल कुकरेजा ने आज यहाँ जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ के जन – जीवन में पारंपरिक तीज- त्यौहार रचे बसे हैं। इनका हमारी संस्कृति ने विशेष महत्व और प्रभाव रहा है। यहाँ तीजा की भी विशिष्ट परम्परा रही है।तीजा मनाने के लिए बेटियों को पिता या भाई उन्हें ससुराल से मायके लिवाकर लाते है। बुजुर्ग महिलाएं भी इस खास मौके का इंतजार करती हैं। इस मौके पर मायके में सहेलियां मिलकर अपना सुख – दुख साझा करती हैं । तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण करने की परंपरा है। तीज के दिन महिलाएं पति की मंगलकामना के साथ निर्जला व्रत रखती है और पूरी रात जागकर भजन – कीर्तन कर शिव – पार्वती की पूजा – अर्चना करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *