राजधानी के सफ़ाई कर्मचारियों को हो रहा शोषण अधिकारी मौन- संजय सोनी
रायपुर-शहर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष संजय सोनी ने अनुसूचित जाति वर्ग के सफाई कर्मचारियों के विभागीय अधिकारियों के द्वारा शोषण व उनका दोहन करने का आरोप लगाया है!उक्त जानकारी देते हुए सोनी ने कहां की वर्तमान में निगम के द्वारा सफ़ाई ठेका पद्धति के अनुसार वार्डो में सफाई कार्य कराया जा रहा है जहाँ विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है उन्हें कलेक्टर दर से दी जानी वाली वेतन में कटौती कर कम वेतन देकर उनसे ज्यादा कार्य लेने की बात कही साथ ही उन्हें दी जाने वाली उपकरण जैसे दस्ताने, जूते कपड़े से वंचित कर उनका दोहन करने का भी आरोप ठेकेदारों पर लगाया हैं,इसके ऐवज में ठेकेदार के द्वारा अधिकारियों को मोटी रकम पहुँचाने की मुख्य कारण बताया है! इस सम्बंध में जल्द ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराये जाने की बात कही है
राजधानी के सफ़ाई कर्मचारियों को हो रहा शोषण अधिकारी मौन- संजय सोनी

