दबंगों ने महिला के साथ की बदसलूकी
रिपोर्टर सुरेश राजपुरोहित बारवा
रामपुर
एंकर/ जनपद रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरका निवासी लक्ष्मी देवी का विवाह कोतवाली मिलक क्षेत्र के रामनगर की गोटियां निवासी चंद्रपाल से हुआ था कुछ वर्ष बाद महिला को पति ने छोड़ दिया था उसके बाद महिला की मां ने भंवर का गांव में 4 बीघा जमीन व एक मकान नाम करा दिया था इस दौरान कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर उसकी जगह के बीच में होकर रास्ते निकालने लगे और महिला के खिलाफ फर्जी बैनामा दस्तावेज तैयार करा लिए महिला ने इसकी जानकारी रजिस्टर मिलक को दी तो बैनामा नहीं पाया गया लेकिन कुछ लोग ,बाबू खा पुत्र जमीन खान ओमप्रकाश पुत्र लीलाधर रईस दुल्ला पुत्र ताहिर उस जमीन को अपना बताते हैं हमारे संवाददाता राजीव कुमार ने घटनास्थल पर जाकर महिला से पूछताछ की इसदौरान महिला ने बताया कि रात्रि 11:00 बजे यह तीनों लोग मेरे घर आए थे और तमंचे के बल पर मुझे चारपाई से उठा लिया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगे पूछताछ में महिला ने बताया कि गुप्तांग भी दबाए थे महिला की चीख सुनकर बच्चों ने शोर मचाया और तीनों दरिंदे महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए महिला ने चौकी प्रभारी हरजिंदर पर आरोप लगाते हुए कहां की यह लोग मुझे धमकाते हैं और दबाव डालते हैं
अब महिला ने न्याय की गुहार एसपी शगुन गौतम से लगाई है

