विधायक विकास उपाध्याय द्वारा पश्चिम विधानसभा में चल रहे कोचिंग सेंटर में फायर एक्सपर्ट द्वारा हादसे से होने वाले बचाव की दी जाएगी जानकारी

रायपुर/27 मई 2019 रायपुर शहर में विभिन्न स्थानों में बड़े बड़े कोचिंग सेंटर चल रहे है गुजरात के सूरत में कोचिंग सेंटर में हुई घटना से सबक लेकर पश्चिम विधानसभा में भी बड़ी संख्या में विभिन्न स्थानों में बड़े-बड़े कोचिंग क्लासेस एवं इंस्टीट्यूट चल रहे हैं सूरत के कोचिंग में अभाव की जानकारी में इतना बड़ा हादसा हुआ जिसमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चों की दर्दनाक मौत हुई इससे पूरा भारत स्तब्ध है पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि आज कॉम्पिटिशन बहुत है जिससे बच्चो को कोचिंग का सहारा लेना पड़ रहा है कोचिंग बच्चों के भविष्य का एक प्लेटफॉर्म होता है जो उसकी भविष्य की नीव रखती है पर कोचिंग में छोटी-छोटी जानकारी के अभाव में ऐसे बड़े हादसे हो रहे हैं जैसे गुजरात में हुआ विधायक विकास उपाध्याय ने कहा की सूरत में जो हादसा हुआ है वो जानकारी के अभाव में हुआ है गुजरात की घटना से सबक लेकर कल पश्चिम विधानसभा में विभिन्न स्थानों में चल रहे कोचिंग इंस्टीट्यूट में फायर एक्सपर्ट के साथ जाकर कोचिंग क्लासेस में टीचर्स एवं विद्यार्थियों को बचाव की जानकारी दी जाएगी जिससे इस प्रकार की घटना हो तो उससे किस तरह बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *