अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनाए गए सुनील रामदास

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता द्वारा सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर समाजसेवी सुनील रामदास जी की रायपुर की नियुक्ति की गई है अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने सुनील रामदास जी के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें इस दायित्व के लिए बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन करने एवं सम्मेलन के उद्देश्यों के अनुरूप संगठन में उचित कार्य करने आग्रह किया है,वही छत्तीसगढ़ में पर्यावरण के क्षेत्र में तथा सेवा के क्षेत्र में रचनात्मक कार्य करने वाली श्री रामदास द्रोपती देवी फाउंडेशन के डायरेक्टर सुनील रामदास को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर अशोक अग्रवाल खरसिया,कन्हैया गोयल शक्ति, शंकरलाल अग्रवाल शक्ति, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल पेंड्रा बिलासपुर,अमर सुल्तानिया बनारी जांजगीर, नरेश अग्रवाल बोरा रायगढ़,मनोज मित्तल चाम्पा, पीताम्बर अग्रवाल चाम्पा, प्रो.डॉ. नितेश अग्रवाल चाम्पा, पवन अग्रवाल महेंद्रा ऑटो कोरबा, मनोज अग्रवाल छुरी कोरबा, श्रीमती गंगा अग्रवाल रायपुर, छोटा भाई गोयल दर्री कोरबा, ने खुशी व्यक्त करते हुए सुनील रामदास के कुशल मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूती मिलने की बात कही है, वहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील रामदास ने अपनी इस नियुक्ति पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो दायित्व उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के लिए सौंपा गया है वह पूरी सक्रियता के साथ समाज हित में एवं समाज बंधुओं को एकजुट कर संगठन की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य करेंगे तथा सुनील रामदास की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों तथा अन्य स्थानों के भी अग्रवाल बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने भी दूरभाष के माध्यम से सुनील रामदास को शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सम्मेलन के कार्यों को गति मिलने की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *