छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ईद-उल-जुहा पर मुस्लिम भाईयों एवं बहनों को हार्दिक बधाई दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार हमें बलिदानी-संस्कारवान बनने और समर्पण की सीख देता है। मोहन मरकाम ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और प्रदेश के विकास की कामना की है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ईद-उल-जुहा पर दी बधाई वा शुभकामनायें

