रायपुर के खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली की छवि खराब करने वाले पत्रकार हेमंत शर्मा के खिलाफ भारी जनआक्रोश है। स्थानीय विधायक, नगर निगम के जोन अध्यक्ष,पार्षद,पूर्व पार्षद सहित व्यापारियों ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए थाना प्रभारी के पक्ष में खड़े रहने की बात कही है।
आपको बता दे कि पत्रकार हेमंत शर्मा द्वारा लल्लूराम.कॉम के माध्यम से आधी-अधूरी वीडियो क्लिप काटकर,उसे दिखाकर आपराधिक षड्यंत्र रच फिल्मी स्टाइल में जनता को गुमराह कर थाना प्रभारी को टारगेट करते हुए उनकी छवि को धूमिल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पत्रकार ने राज्य के गृहमंत्री व जिले के एसएसपी के पास पहुँच झूठी शिकायत कर कार्यवाही करने दबाव भी बनाया।

