युवा समाज सेवक विशाल कुकरेजा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

युवा समाज सेवक विशाल कुकरेजा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

युवा समाज सेवक विशाल कुकरेजा ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27जुलाई पर नमन किया है।राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कुकरेजा ने कहा कि डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की।

उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है।विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विशाल कुकरेजा ने कहा कि डॉ.कलाम ने अपना बचपन कठिन परिस्थितियों में गुजारा, लेकिन परिस्थितियों से संघर्ष कर उन्होंने अभूतपूर्व सफलता हासिल की।उनके फौलादी इरादों और सरल सहज स्वभाव ने सभी का दिल जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *