चायनीत 14580 शिक्षक अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है सरकार-संतोष दुबे जिला सह संगठन मंत्री आप रायपुर

चायनीत 14580 शिक्षक अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है सरकार-संतोष दुबे जिला सह संगठन मंत्री आप रायपुर

आदमी पार्टी विधानसभा धरसीवा के पूर्व प्रत्याशी व रायपुर जिला सह संगठन मंत्री संतोष दुबे ने कहा
सरकार को चाहिए, 14580 चयनित शिक्षकों की पात्र- अपात्र सूची जारी कर दें , ताकि 14580 चयनित शिक्षकों को ये भरोसा हो सके उनकी नियुक्ति हो जाएगी । भूपेश सरकार कोरोना संकट के समय 15 संसदीय सचिव की नियुक्ति करती है और मीडिया में कहती है- कोरोना संकट में भी छत्तीसगढ़ की आर्थिक हालत अच्छी है , लेकिन वही जब मीडिया 14580 चयनित शिक्षकों के बारे में शिक्षा मंत्री से सवाल करती है , माननीय राज्यपाल जी खुद मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हैं , तो जवाब आता है- वित्त विभाग से 14580 शिक्षकों की नियुक्ति के बारे में अब अनुमति लेना जरूरी है जबकि वित्त विभाग खुद भूपेश बघेल जी संभाल रहे हैं । भूपेश बघेल जी इस पर कुछ स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं और न ही कुछ स्पष्ट कर रहे है केवल टाल मटोली कर रही है भुपेश सरकार । रिजल्ट के दिन से 1 साल तक अगर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो स्वतः ये प्रक्रिया रद्द हो जाएगी , इसको लेकर भी शिक्षक अभ्यर्थी आशंकित हैं ।
उन्होंने आगे और कहा कि आम आदमी पार्टी 21 दिनों से आमरण अनशन पर है पूरे छत्तीसगढ़ में अनसन जारी है और जबतक मांगे पूरी नही हो जाती बेरोजगरो को रोजगार के रास्ते नही खुलेंगे हम युवाओं के हक़ की लड़ाई जारी रखेंगे।।

अज़ीम खान
मीडिया प्रभारी रायपुर
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *