पार्षद रितेश त्रिपाठी जी द्वारा करोना टेस्ट करने के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया।

आज नगर निगम के जोन क्रमांक 7 में आदरणीय पार्षद श्री रितेश त्रिपाठी जी द्वारा करोना टेस्ट करने के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी द्वारा शिविर में आए हुए सारे लोगों का टेस्ट किया जिसमें एक व्यक्ति करोना पॉजिटिव निकला ।इस अवसर पर वार्ड के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे जिसमें प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग श्री बृजमोहन साहू जी, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर, गजेंद्र साहू , समाज सेवक और मोमिनपारा के जमीनी कार्यकर्ता दिलशाद हुसैन , प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकाश शर्मा वयोवृद्ध कांग्रेसी कार्यकर्ता बूंदा दाई, महिला वार्ड अध्यक्ष श्रीमती सावित्री चंद्रवंशी जी ,शादमान अली जी, विजय बकशी और सबके प्यारे मन्नू खंडेलवाल जी विशेष रूप से उपस्थित थे । सारे उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी करोना टेस्ट करवाया जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आया । इस नेक कार्य के लिए पार्षद रितेश त्रिपाठी जी का आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *