15/07/2020
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आमरण अनशन का तेरहवाँ दिन
आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था सत्ता पक्ष के लिए अलग व विपक्ष के लिए अलग है व्यवस्था सबके लिए एक समान होनी चाहिए-उत्तम जयसवाल
बिना मास्क आम जनता पर जो कार्यवाही की जा रही है वो नेताओ पर भी होनी चाहिए- तेजेन्द्र तोड़ेकर
विगत 3 जुलाई से आम आदमी पार्टी आमरण अनशन पर है लेकिन जिस प्रकार पुलिस प्रशासन द्वारा धारा 144 व 188 का हवाला देकर हम पर कानूनी कार्यवाही करने की धमकियां दी जाती है एवम जबर्दस्ती गिरफ्तार कर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती के रूप में बंधक बनाकर रखा जाता है जिसका आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध किया ।
उत्तम जयसवाल के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल महोदया को एक ज्ञापन सौप कर इसकी जानकारी से अवगत कराया है व कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सभी के लिए एक समान होनी चाहिए पर प्रदेश कांग्रेस सरकार के तमाम लोग जगह जगह पर कार्यक्रम व विरोध प्रदर्शन करते है उनपर कोई कार्यवाही नही की जाती कल 14 जुलाई को हुए केबिनेट की बैठक में भी खुलेआम धारा 144 व 188 का उल्लंघन किया गया जिस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई ।
मुन्ना बिसेन ने कहा कि जिस प्रकार सरकार अपने विज्ञापन के माध्यम से व कल केबिनेट की बैठक के दौरान ये बताया कि छत्तीसगढ़ में कभी वित्तीय समस्या नही रही व 2019 से बेहतर राजस्व 2020 में सरकार के पास आया है ऐसे में 14580 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति वित्तीय संकट के नाम पर रोके जाना दुर्भाग्यपूर्ण है इससे सरकार की नीयत व नीति में अंतर साफ देखा जा सकता है जो गलत है।
तेजेन्द्र तोड़ेकर ने कहा छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार चौक चौराहे पर बिना मास्क लगाए निकलने पर चलानी कार्यवाही की जा रही है उसे हर जगह लागू किया जाए जिस प्रकार प्रदेश के मुखिया के साथ सभी मंत्री व नवनियुक्त संसदीय सचिवों ने अपनी एक फोटो खिंचवाई है ये सरासर गलत व अनुचित है इसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है ।
आज देवलाल नरेटी के आमरण अनशन को समर्थन देने बेमेतरा जिला अध्यक्ष अंजोर दास, रोमन पांडे, कपूर चंद गोयल, व अन्य पदाधिकारी अंनशन स्थल पहुंचे थे
जयन्त गायधने
प्रदेश मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी छ. ग.
अनुषा जोशेफ
प्रदेश प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
अज़ीम खान
मीडिया प्रभरी रायपुर
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
7000278886

