नेहरू नगर व्यापारी संघ
निगम भिलाई का कार्यकाल पूर्ण होने के पूर्व कॉमर्शियल काम्प्लेक्स के विगत 25 वर्षो से रुके हुए कार्यो को पूर्ण कराने के वादे को महापौर श्री देवेंद्र यादवजी को पूरा करना चाहिए – देविंदर सिंह भाटिया :अध्यक्ष नेहरू नगर व्यापारी संघ ।
नेहरू नगर व्यापारी संघ कार्यकारणी की बैठक 14 जुलाई 2020 को कमर्शियल काम्प्लेक्स नेहरू नगर में हुई । व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री देविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि बैठक में कमर्शियल काम्प्लेक्स में पार्किंग के विकास,पेय जल आपूर्ति,पर्याप्त लाइट विषय में जल्द निगम आयुक्त एवम ज़ोन आयुक्त को मांग पत्र सौपा जाएगा , भाटिया जी का कहना है की नेहरू नगर क्षेत्र से और कमर्शियल क्षेत्र से निगम को प्रति वर्ष टैक्स के रूप में राशि प्राप्त होती है ,लीज नवनिकरण की अवधि भी आ रही है,इतने वर्षो में अब तक कई मूल बहुत सुविधाओ को उपलब्ध नही कराया जा सका है , मूलभूत सुविधाओ के लिये व्यापारी संघ ने कई बार पूर्व विधायक श्री भजन सिंह निरंकारी,वर्तमान विधायक श्री विद्यारतन भसीन,पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला यादव,वर्तमान महापौर श्री देवेंद्र यादव, पूर्व और वर्तमान के पार्षदों,निगम आयुक्तों सभी को सम्पर्क कर विकास एवम मूलभूत सुविधाओ के लिए अवगत कराया जा चुका है ,परंतु जब भी स्थान्तरण के पश्चात नये अधिकारी से चर्चा होती है उन्हें समस्या की जानकारी नही होती और फिर से स्थिति को प्रारम्भ से बताना पड़ता है और इसी तरह इस निगम का कार्यकाल भी पांच महीनों में पुरा हो रहा है और सिर्फ कमर्शियल काम्प्लेक्स से ही एक गणना के अनुसार औसतन 1.5 करोड़ (1.5 Cr) का टैक्स होता है ,परंतु अब तक कार्य पूर्ण नही हो पाया है । व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश जैन एवम उपाध्यक्ष श्री एम.डी.अग्रवाल ने बताया कि कमर्शियल काम्प्लेक्स को जोन 1 के मुख्य बाजार के श्रेणी में रखने के कारण संपति कर में लगभग 50% वृद्धि के हुई है साथ ही व्यवसायिक परिसर के रिहाशि क्षेत्र के भी संपति एवम अन्य करो में भी अन्य क्षेत्रो से अधिक कर राशि ली जा रही है,इस तरह से पैंतीस हजार वार्षिक संपति कर की राशि को लिया जाना वर्तमान के परिस्थिति में न्याय संगत नही है ,कम करने हेतु मांग पत्र पूर्व में ही निगम आयुक्त को दिया जा चुका है । महासचिव श्री संजय बंका एवम सह सचिव श्री जगदीश आहूजा ने बताया की COVID19 के कारण नई कार्यकारणी गठन हेतु दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है ,बैठक में वृक्षारोपण,स्वन्त्रता दिवस में झंडा वंदन ,गणेश पूजा आदि विषयो पर चर्चा हुई । श्री धर्मेश जोशी एवम श्री महेश शर्मा ने मार्किट में कुछ स्थानों में झुंड बना कर स्मोक जोन एवम मदिरा सेवन की समस्या के निराकरण हेतु व्यापारी संघ की व्हिसिल ब्लोअर गश्त टीम को और गति देने और पुलिस प्रशासन की सहभागिता बढ़ाने के आवश्यकता पर कहा । बैठक में अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया ,उपाध्यक्ष एम.डी.अग्रवाल,महासचिव संजय बंका,सह सचिव जगदीश आहूजा,धर्मेश जोशी, महेश, उपस्थित थे ।
जगदीश आहूजा
मीडिया टीम

