रमन सिंह हार पर अपनी मर्यादा खो चुके-संजय सोनी
रायपुर शहर जिला कांग्रेस अनसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष ने पूर्व CM डॉ रमन सिंह को दिया जवाब
शराबियों का भी समाज होता है आज यह आपके द्वारा पता चला।
डॉ साहब लगता है पिछले 15 सालों मे आप इन्हीं शराबियों के लिए एक समाज का निर्माण कर रहे थे। जिसका लोकार्पण आज आपने अपनी टिप्पणी में किया।
डॉ साहब
मैं और मेरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता चाहती है कि प्रदेश में विपक्ष का वजूद रहे पर लगता है आप लोगों की गैर जिम्मेदाराना बयान बाजी और सोशल मीडिया में सस्ती लोकप्रियता के कारण विपक्ष नाम का वजूद समाप्त हो जाएगा।
अतः आपसे इस अनुज का आग्रह है
कोरोना की इस महामारी में प्रदेश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस वायरस से लड़ने में मदद करें

