छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव अर्चना दुबे ने भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति में मनाए जाने वाले ’डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर सभी डॉक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अर्चना दुबे ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि डॉक्टरों की सेवा, समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हम हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाते हैं। मरीजों को नया जीवन दान देने के कारण डॉक्टरों को धरती के भगवान की संज्ञा दी गई है। समाज में उनका प्रतिष्ठित और सम्मानजनक स्थान है।
अर्चना दुबे ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई में डॉक्टर्स सैनिक के रूप में आगे आए हैं। आज पूरे विश्व में अपनी जान की परवाह न कर डॉक्टर्स हजारों लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने डॉक्टर्स को उनकी अतुल्य सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी सेवा और भूमिका से डॉक्टर्स ने एक चिरस्थायी स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है।
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव अर्चना दुबे ने ‘डॉक्टर्स डे‘ पर डॉक्टरों को दी शुभकामनाएं

