रायपुर–आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक – 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 8 के अंतर्गत आने वाले वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के अंतर्गत हीरापुर जरवाय क्षेत्र में लगभग 4 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन आयुक्त श्री अरूण ध्रूव के नेतृत्व में जोन कार्यपालन अभियंता श्री राकेश गुप्ता, जोन नगर निवेश उप-अभियंता श्री अजीत सिंह राठौर और सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने कार्यवाही की गई।
इस संबंध में जोन 8 आयुक्त श्री अरूण ध्रुव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेशानुसार जन शिकायते सही मिलने पर नगर निगम जोन 8 के द्वारा आज जोन के अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड के हीरापुर जरवाय क्षेत्र में लगभग 4 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगाने अज्ञात अवैध प्लाटिंग कर्ता द्वारा वहां बनायी गयी मुरम रोड को थ्रीडी की सहायता से काटने एवं आवागमन को बाधित करने का कार्य किया गया।
जोन 8 आयुक्त ध्रुव ने बताया कि जोन 8 के तहत हीरापुर जरवाय क्षेत्र में की गई निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के साथ-साथ उक्त निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के बारे में जानकारी शीघ्र देने तत्काल नगर निगम द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। तहसीलदार रायपुर कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम अधिनियम के प्रावधानो के तहत संबंधित भूमि स्वामी अवैध प्लाटिंगकर्ता के खिलाफ नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही करवाने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
नगर पालिक निगम ज़ोन क्रमांक 8 अंतर्गत हीरापुर जरवाय में लगभग 4 एकड जमीन में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गयी।


