शिक्षा विभाग द्वारा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति में विलंब शिक्षा के प्रति सरकार की विफलता का सूचक- कमल नायक जिलाअध्यक्ष आम आदमी पार्टी रायपुर


आम आदमी पार्टी जिला रायपुर

शिक्षा विभाग द्वारा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति में विलंब शिक्षा के प्रति सरकार की विफलता का सूचक- कमल नायक जिलाअध्यक्ष आम आदमी पार्टी रायपुर

सरकार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द करें ताकि आने वाले सत्र में शिक्षकों का अभाव किसी भी विद्यालय में न रहे- मुन्ना बिसेन प्रदेश सह संगठन मंत्री आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया l

जिला अध्यक्ष कमल नायक ने कहा दस्तावेज सत्यापन कार्य पूर्ण हुए 6 माह हो गये, लेकिन अब तक एक भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति नही मिल पायी है जो छत्तीसगढ़ प्रशासन की सुस्त कार्य प्रणाली को दर्शाता है। सहायक शिक्षक , शिक्षक , विज्ञान सहायक शिक्षक , व्यायाम शिक्षक , के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य को 6 माह पूर्ण होने को जा रहा है ,लेकिन अब तक उनका पात्र – अपात्र सूची नही निकला गया, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की लेटलतीफी सरकार की शिक्षा के प्रति विफलता का सूचक है ।

मुन्ना बिसेन ने कहा सरकार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द करें ताकि आने वाले सत्र में शिक्षकों का अभाव किसी भी विद्यालय में न रहें । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति न करना प्राइवेट स्कूलों को प्राथमिकता देने के बराबर है।

जिला सचिव एकान्त अग्रवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में मध्यम व गरीब वर्ग के बच्चे पढ़ाई करते हैं, पहले से ही स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है, इसे देखते हुए सरकार द्वारा ही भर्ती प्रक्रिया की गई , बावजूद सरकार अब तक उनकी नियुक्ति नही कर पाई है ।चयनित अभ्यर्थियों की वाजिब मांग सरकार को पूरी करनी होगी व आम आदमी पार्टी पूरी तरह से उन सभी अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है जिन्होंने एक उम्मीद व लगन के साथ इन परीक्षाओं में भाग लिया।
उनकी वाजिब मांग नही मानी गयी तो 3 जुलाई से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी आमरण अनशन पर बैठेंगे।

आज के ज्ञापन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी जिला अध्यक्ष कमल नायक जिला सचिव एकान्त अग्रवाल जिला संगठन मंत्री मुकेश देवांगन जिला मीडिया प्रभारी अजीम खान, यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सेन एवम गजानन्द लहरे ,शिखर टुटेजा ,ए डी मानिकपुरी महिला प्रकोष्ठ से कलावती मार्को सिमरजीत कौर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *