युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विशाल कुकरेजा ने रोजाना बढ़ रहे डीजल एवं पेट्रोल के दामों को बताया भाजपा सरकार का जनविरोधी फैसला।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विशाल कुकरेजा ने रोजाना बढ़ रहे डीजल एवं पेट्रोल के दामों को बताया भाजपा सरकार का जनविरोधी फैसला।

विशाल कुकरेजा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते देशवासियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा लगातार 21 दिनों से डीजल एवं पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर रोजगार की समस्या से जूझ रही जनता के ऊपर महँगाई का वज्रप्रहार कर रही है।विशाल कुकरेजा ने कहा देश मे बड़ी पेट्रोल एवं डीजल की कीमत के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार नही बल्कि देश की नरेंद्र मोदी की सरकार जिम्मेदारी है मोदी सरकार के मनमानी और मुनाफाखोरी की लालसा ने आम जनता के ऊपर महँगाई का बोझ को बढ़ाने का काम किया है यूपीए सरकार में महँगाई को डायन बताने वाली भाजपा मोदी सरकार के दौरान बढ़ती महँगाई को डायन नही मानती बल्कि महँगाई डायन अब भाजपा गठबंधन सरकार में पार्टनर है।

विशाल कुकरेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद अभी तक जनता के हित मे कोई फैसला नही लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *