नीरज भारती की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या और पिछड़े वर्ग को प्रताड़ित करने वाला कदम : देवी लाल

नीरज भारती की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या और पिछड़े वर्ग को प्रताड़ित करने वाला कदम : देवी लाल

27 जून (गगरेट ) – सोशल मीडिया के पूर्व प्रदेश संयोजक देवीलाल ने शनिवार प्रेस वार्ता के माध्यम से पूर्व सीपीएस नीरज भारती की गिरफ्तारी को लेकर हिमाचल की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीरज की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। सरकार के इशारे पर यह गिरफ्तारी हुई है। यह भावनाएं भड़काने नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। उन्होंने कहा सभी जानते हैं कि नीरज भारत अक्सर भाजपा को सोशल मीडिया को घेरते रहे हैं, और इसके चलते कई बार भाजपा के आला नेताओं के निशाने पर भी रहे है भाजपा की सरकार ने नीरज पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है। यह पूरी तरह से सुनियोजित है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि पूर्व सीपीएस की रिहाई जल्दी सुनिश्चित कराएं। सीआईडी ने तीन दिन तक पूछताछ के नाम पर नीरज को प्रताड़ित किया, उसके बाद गिरफ्तारी दिखाई। देवीलाल ने कहा हिमाचल प्रदेश का आम जनमानस और हर कांग्रेसी कार्यकर्ता इस वक्त नीरज भारती व उनके पूर्व सांसद पिता चौधरी चंद्र कुमार के साथ है। उन्होंने कहा कि नीरज भारती और उनके पिताजी चौधरी चंद्र कुमार ओबीसी समाज से आते हैं और इस परिवार ने ओबीसी समाज और अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए समय-समय पर हर मंच पर आवाज बुलंद करते रहे हैं नीरज भारती की गिरफ्तारी को पिछड़े वर्ग को प्रताड़ित करने का कदम है यदि नीरज भारती पर डाला गया देशद्रोह का मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी तो बिल्कुल ही खत्म हो चुकी है। अगर सरकार के गलत निर्णयों पर कोई सवाल उठाता है तो उस देशद्रोही करार दे दिया जाता है। ऐसा माहौल देश में पहले कभी नहीं रहा। सरकारों के नाम पर तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न के बजाए विकास कार्यों पर ध्यान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *