बिजली की सब्सिडी कटौती से सिद्ध हो गया कि राज्य सरकार इस आपदा के वक्त भी कमाई का अवसर ढूंढ रही है? :- देवी लाल

बिजली बिलों पर दी जा रही सब्सिडी का प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है। देवीलाल का आरोप है कि हिमाचल सरकार ने चुनाव के दौरान लोगों को बेवकूफ बनाया और अब चुनाव जीतने के बाद लोगों की जेब काटी जा रही है। सभी जानते हैं कि छोटे से छोटे परिवार मैं भी 200- 300 यूनिट महीने की खपत होती है अब सरकार ने आम आदमी को सब्सिडी से वंचित करने के लिए 125 यूनिट कि की जो शर्त रखी है वह सरासर आम आदमी के साथ धोखा है

देवीलाल ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बयान जारी कर कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश के कई राज्यों में बिजली के बिल माफ करने पर विचार कर रही हो मगर हिमाचल सरकार इस आपदा के मौके को अवसर बनाने में जुटी हुई है उन्होंने कहा की सरकारी डिपो में पहले से ही दालों और तेल का मूल्य बढ़ा दिए गए हैं और ना ही सरकार के हाथ में पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि पर कोई भी लगाम लगाने में नकाब रही है और सीमेंट के दाम कंट्रोल में कमरतोड़ महंगाई से पहले ही हिमाचल बासी कराह रहे हैं, ऐसे में मध्य वर्ग के लिए तो बिजली की बढ़ी दरों का बोझ असहनीय हो जएगा। उन्होंने सरकार के इस कदम को असंवेदनापूर्ण और जन विरोधी बताया। देवीलाल ने कहां सभी जानते हैं कि हिमाचल में बिजली का उत्पादन होता है और आज हिमाचल के ही वासियों को बिजली की सब्सिडी से वंचित किया जा रहा है के दबाव में सरकार लगातार दाम बढ़ा रही है हिमाचल की जय राम सरकार ने साबित कर दिया है कि वह आम आदमी की शुभचिंतक नहीं है और सरकार के इस फैसले से आम आदमी को जबरदस्त झटका लगा है। ने इसके खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *