रायपुर एवं बलौदाबाजार जिले के तीन अलग – अलग थाना क्षेत्र में माल सहित ट्रक लूट की घटना को दिये थे अंजाम।
हाईवे में लोहा भर कर चल रही ट्रकों को बनाते थे अपना निशाना।
धरसींवा से सिमगा के बीच के हाईवे में दे रहे थे ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम।
घटना करने के लिए सफेद रंग की स्कार्पियों का कर रहे थे उपयोग।
लगातार रायपुर रेंज के अलग-अलग जिलों में हो रही माल सहित ट्रक लूट की घटना को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज ने आरोपियांें को पकड़ने के लिये किया था रायपुर एवं बलौदाबाजार जिले की एक संयुक्त विशेष टीम का गठन।
टीम द्वारा ट्रक लूट के घटनास्थलों का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी का लगातार किया जा रहा था प्रयास।
आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होनेे पर रायपुर एवं बलौदाबाजार जिले की एक संयुक्त टीम की गई थी बेमेतरा, जशपुर एवं भिलाई रवाना।
गिरफ्तार किये गये आरोपी मूलतः है बिहार के अलग-अलग जिलों के है निवासी।
आरोपियों से एक नग कट्टा एवं एक नग पिस्टल एवं 03 नग जिंदा राउण्ड भी किया गया बरामद।
आरोपी सुजीत शर्मा निवासी भिलाई बिहार के आरोपियों को बुलाता था घटना कारित करने।
आरोपी चिरंजीव वर्मा निवासी बेमेतरा के माध्यम से आरोपियों ने बेचा था लूटा हुआ कच्चा लोहा एवं सरिया।
आरोपी हेमंत कुमार एवं आशीष सोनी को चोरी का माल खरीदने के आरोप में किया गया गिरफ्तार ।
आरोपियों के कब्जे से लूट की तीनों ट्रक एवं कच्चा लोहा तथा सरिया एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों एवं नगदी 44,014 रूपये एवं 10 नग मोबाईल सहित जुमला लगभग 01 करोड़ का मशरूका किया गया बरामद।
आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 223/2020 धारा 394 भादवि एवं बलौदाबाजार जिले के थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 192/2020 धारा 394,341,506,34 भादवि. एवं चैकी करही बाजार थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 186/2020 धारा 394,328,34 भादवि के तहत् है अपराध पंजीबद्ध।
आरोपियों से इस तरह की अन्य घटनाओं के संबंध में भी की जा रही है विस्तृत पूछताछ।
रायपुर के धरसींवा एवं बलौदाबाजार जिले में 03 ट्रक लूट की घटना को अंजाम देना वाले 05 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 09 आरोपियों गिरफ्तार

