मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव देता रहेगा प्रेरणा – विशाल कुकरेजा
विशाल कुकरेजा ने रानी दुर्गावती को उनके बलिदान दिवस पर किया नमन।
युवा समाज सेवी विशाल कुकरेजा ने रानी दुर्गावती के बलिदानों दिवस 24 जून पर उनके अदम्य साहस ,शौर्य और बलिदान को नमन किया है।विशाल कुकरेजा ने कहा है भारतीय इतिहास रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं की गौरवशाली शौर्य गाथाओं बसे भरा हुआ है।उन्होने किसी के आगे घुटने नही टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

