कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा भारतीय सीमा में कोई नहीं घुसा तो फिर भारत के 20 जवान कैसे शहीद हो गए ?
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने केंद्र सरकार के इस कथन पर निशाना साधा की हाल ही में चीन मुद्दे पर बुलायी गई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि किसी ने भी भारतीय सीमा में घुसपैठ नहीं की है और ना ही किसी भारतीय चौकी पर कब्जा किया है, केंद्र सरकार का यह कथन सत्य से परे है अगर भारत की सीमा में कोई नही घुसा तो बीस जवानों की शहीदी कैसे हुई?
केंद्र सरकार चीन की घुसपैठ से इंकार किया है जबकि सेना के अधिकारी और सैटेलाइट इमेज से यह साफ पता चलता है कि चीनी सेना ने भारतीय इलाके में घुसपैठ की है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि जब सेना के जनरल, सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि चीनी सेना ने पैगोंग त्सो इलाके में 8 किलोमीटर अंदर तक घुसपैठ की है और वहां 60 परमानेंट ढांचे बनाएं हैं, ऐसे में सरकार चीनी घुसपैठ की बात से क्यों इंकार कर रही है?
पीएम के बयान से क्या हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं चला गया है।
पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कथित दोस्ती पर भी तंज कसते श्री बंजारे ने कहा कि अब क्यों ट्रंप भारत का समर्थन नहीं कर रहे हैं? श्री बंजारे ने कहा कि चीनी सैनिकों ने सीमा में कब घुसने की कोशिश की थी, उन्हें घाटी से खदेड़ा गया या नहीं जैसे कई सवाल है जिसका भारत देशवासियो को जवाब चाहिए।

