केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 16वें दिन वृद्धि किये जाने से महगाई बढ़ी- कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे।

केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 16वें दिन वृद्धि किये जाने से महगाई बढ़ी- कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा ईंधन के दाम में यह लगातार 16वीं वृद्धि है। पहली बार डीजल और पेट्रोल का कीमत तकरीबन एक बराबर हो गया है।
कोरोनावायरस संकट से जूझ रहे देश के लिए यह फैसला असंवेदनशील है. सरकार लोगों को फायदा पहुंचाने का कोई काम नहीं कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार पेट्रोलियम उत्पादों के दाम केंद्र सरकार बढ़ा रही है क्योंकि उसके पास राजस्व का कोई दूसरा साधन नहीं है।
सरकार अपना खजाना भर रही है, लेकिन बोझ आम लोगों पर पड़ रहा है.कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार बढ़ोतरी पर पीएम मोदी के पुराने बयान को याद दिलाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है जिससे साफ जाहिर है कि केंद्र सरकार विफल और निकम्मी है.आज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से यह साबित हुआ की केंद्र की भाजपा सरकार निकम्मी है।
‘‘फरवरी, 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय मोदी ने कहा था कि मैं किस्मत वाला हूं और मेरे प्रधानमंत्री बनते ही जनता को फायदा हुआ है, ऐसे में किस्मत वाले को वोट दीजिए. मोदी जी से कहना चाहता हूं कि अब तो आप किस्मत वाले नहीं रहे क्योंकि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से जनता पर बोझ़ बढ़ रहा है. सरकार की किस्मत फूट रही है और वह जनता को लूट रही है. आप जवाब दीजिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। पिछले 15 दिनों में डीजल के दाम उच्च स्तर पर बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से ट्रकों का माल भाड़ा भी बढ़ गया है। इस क्षेत्र के कारोबारी बताते हैं कि विभिन्न रूटों पर माल भाड़े में 7 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। माल भाड़ा बढ़ने से आम जरूरत की चीज पर महगाई बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *