शंकर नगर के पार्षद मनोज प्रजापति एवं उनके सभी साथी गण जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए डिवाइडर हरवाने अपने समर्थकों के साथ शंकर नगर इलाके में पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस बैरिकेटिंग से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है, जिसके बाद
मनोज प्रजापति ने ज़ब ट्रैफिक के अधिकारियों से इस विषय मे जानकारी ली तो उनका कहना था कि वनवे से ट्रैफिक काफी अच्छी हो गयी है, लेकिन स्थानीय लोगों को इससे काफी मुश्किलें हो रही थी, इसलिए मनोज प्रजापति ने फिलहाल इसे हटाने का फैसला लिया

