विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अधिकारियों को दिया आदेश सुषमा दादू जायसवाल की मॉग पर

नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के अंदर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की वर्तमान जर्जर स्थिति को देखते हुए स्थानीय विधायक वा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से चर्चा कर उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा शहर के अंदर एन.एच की खराब स्थिति के कारण आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होने तथा सड़कों पर उड़ रही भारी धुंल के कारण लोगों को परेशानियां होने की बात कही, जिसे गंभीरता से लेते हुवे तत्काल छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देशित करते हुए 1 सप्ताह के अंदर उक्त मार्ग का पुनर्निर्माण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *