इंडोर स्टेडियम में कोरोना मरीजों हेतु 250 बेड की व्यवस्था किये जाने के कार्य का महापौर श्री एजाज ढेबर ने किया निरीक्षण

इंडोर स्टेडियम में कोरोना मरीजों हेतु 250 बेड की व्यवस्था किये जाने के कार्य का महापौर श्री एजाज ढेबर ने किया निरीक्षण, कोरोना मरीजों हेतु ओपन जिम इंडोर गेम्स की व्यवस्था करवाने दिए निर्देश…..

रायपुर -आज नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर जी ने निगम के राजस्व विभाग के अध्यक्ष अंजनी राधेश्याम विभार, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री एस. के. सुन्दरानी, उपमहाप्रबंधक श्री संजय शर्मा की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कोरोना मरीजों के लिए 250 बेड के अस्पताल की व्यवस्था की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. उन्होंने कोरोना मरीजों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए इंडोर स्टेडियम में इंडोर गेम्स की व्यवस्था करवाने एवं ओपन जिम प्रारम्भ करने के निर्देश दिए, ताकि कोरोना के मरीज तनाव को स्वस्थ मनोरंजन प्राप्त होने से नियंत्रित कर सकें एवं उन्हें यहाँ आकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके. महापौर श्री ढेबर ने इंडोर गेम्स स्थल एवं ओपन जिम को विशेष अभियान चलाकर सेनेटाइज करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियो को दिए हैं…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *