भारत वर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 55 वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन,वंदन. सत्यनारायण शर्मा

अफरोज ख़्वाजा :-जवाहरलाल नेहरू की 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नेहरु की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सत्यनारायण शर्मा ने नेहरू की प्रसिद्ध किताब ‘भारत की खोज’ के बारे में भी अपने विचार रखे। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि नेहरु एक गौरवशाली देश की कल्पना कर रहे थे। वो दकियानूसी विचारों के ख़िलाफ़ थे। जो राष्ट्रवाद की बात करें, उनके मन में भी राष्ट्रवाद हो।

सत्यनारायण शर्मा ने आगे कहा कि जिन्ना ने देश का बंटवारा किया। हिंदू- मुस्लिम का बीजारोपण विनायक दामोदरदास सावरकर ने किया था। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि कट्टरता समाज और देश के लिए नुकसानदायक है। नेहरु रूढ़िवादिता के ख़िलाफ़ थे। इस विचार गोष्ठी में सत्यनारायण शर्मा के साथ कई विचारक और साहित्यकार, पत्रकार मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *