रायपुर के कोरोना पॉजिटिव मरीज के दुकान वा घर पर चोरी…एम्स में चल रहा है इलाज

रायपुर। राजधानी के बिरगॉव मे चोरी का मामला सामने आया। जिसमें चोरों ने खमतराई मेटल पार्क स्थित कोरोना पॉजिटिव के घर और दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान पार कर दिया। कोरोना पॉजिटिव युवक का इलाज एम्स में चल रहा है। उसके परिवार को एक स्कूल में क्वारंटाइन किया गया है। घर में ताला बंद था। खमतराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खमतराई थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि बिरगांव के वार्ड नंबर नौ में मेटल पार्क में तिहारु साहू जो की क्वारंटाइन सेंटर में हैं। जिसके यहां चोरी हुई, उस युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट एक सप्ताह पहले पॉजिटिव आई थी। तब से उसका इलाज एम्स में चल रहा है। उसके माता-पिता स्कूल में क्वारंटाइन हैं। निवास में कोई नहीं था। बाहर से ताला बंद था। पुलिस को पड़ोसियों के द्वारा से ताला टूटने की जानकारी मिली ज़ब पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार का कोई भी सदस्य नहीं होने से चोरी गए सामान मूल्यांकन नहीं हो सका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *