बहन ने प्रेमी संग मिलकर की सगे भाई की हत्या, परिजनों ने दिया साथ

कानपुर। अनवरगंज के कुलीबाजार में खुदकुशी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। युवक की हत्या उसकी सगी बहन ने प्रेमी समेत तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य छुपाने में परिजनों ने भी साथ दिया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया हैं। कुलीबाजार में ईद के दिन घर के बाथरूम में 24 वर्षीय मोहम्मद जफर का गर्दन रेता शव मिला था। अनवरगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि जफर ने बहन को चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर बहन, प्रेमी चचेरा भाई और उसके सगे भाई ने मिलकर चाकू से जफर का गला रेत दिया। परिजनों ने खून के धब्बों को धुलने के साथ ही जफर के खुदकुशी करने की कहानी रची। हालांकि बेंजाडीन टेस्ट में बाथरूम के बजाय अन्य जगहों पर खून के धब्बे मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में एक-एक परत खुलती चली गई। जफर की मां, पिता, ताऊ को भी गिरफ्तार किया गया है। आठों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *