पत्रकार वीरेन्द्र दीपक की स्मृति में चरामेति फाउंडेशन द्वारा पुलिस कर्मियों को छाता वितरण

पत्रकार वीरेन्द्र दीपक की स्मृति में चरामेति फाउंडेशन द्वारा पुलिस कर्मियों को छाता वितरण

    नवतपा के चलते इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है एवं लू भी बहुत चल रही है। आने वाले कुछ दिनों के बाद बरसात का मौसम चालू हो जाएगा। 
हमारे पुलिस मित्र गर्मी हो या बरसात हर मौसम में अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से देते रहते हैं।

पुलिस मित्रों को गर्मी एवं बरसात में कुछ राहत मिले इस उद्देश्य से चरामेति फाउंडेशन द्वारा इन्हें छाते प्रदान किए जाने का निर्णय लिया।
इसकी शुरुआत आज पुलिस थाना, सरस्वती नगर में पत्रकार स्वर्गीय वीरेन्द्र दीपक की स्मृति में छाते प्रदान कर की गई। इस अवसर पर श्री सुशील चंद्र कर्ष, सब-इन्पेक्टर ने पुलिस बल के लिए छाते को बहुत उपयोगी बताते हुए चरामेति के प्रति आभार प्रकट किया।
चरामेति फाउंडेशन के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि आगामी एक -दो दिनों में रायपुर के अधिकांश पुलिस थानों एवं ट्रेफिक पुलिस को छाते वितरित किये जायेंगे।
उपरोक्त कार्यक्रम डॉ श्रीमती मृणालिका ओझा, श्री असरार अली खान, ए एस आई, श्री नारायण साहू, प्रधान आरक्षक, श्री संदीप तिवारी, आरक्षक, वारिधि सेन, जागृति शाह, महिला आरक्षक, श्री किशोर साल्वे, श्री उज्जवल दीपक, श्रीमती दिव्या सोलंकी, श्री प्रेम नारायण सोलंकी, श्रीमती सुभाषिनी शर्मा, श्री मधुकांत झा, श्री मितेन्द्र गिरी गोस्वामी, श्री सुधीर जोशी, श्री मुकेश भाई शाह, श्री विनोद कुमार झा, श्री सुधीर शर्मा, श्रीमती रश्मि रंजन सिन्हा, श्री जोगिंदर, श्री गौरव दुबे, श्री चंद्र नारायण निर्मलकर आदि की उपस्तिथि एवं सहयोग से संपन्न हुआ।

राजेन्द्र ओझा
चरामेति फाउंडेशन
9575467733
8770391717

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *