स्वर्गीय वीरेन्द्र दीपक, वरिष्ठ पत्रकार की स्मृति में चरामेति फाउंडेशन द्वारा पुलिस कर्मियों को छाता वितरण।
इन दिनों नवतपा के कारण गर्मी अपने चरम पर है ऐसे में यातायात एवं अन्य कार्यों में संलग्न पुलिस को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
गर्मी के मौसम के बाद बरसात का मौसम आने वाला है।
"छाता" इन दोनों ही मौसम में अत्यंत ही उपयोगी सिद्ध होता है अतः चरामेति फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय वीरेन्द्र दीपक जी की पुण्य स्मृति में पुलिस कर्मियों को छाते वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इसका शुभारंभ कार्यक्रम निम्नानुसार है
स्थान
सरस्वती नगर पुलिस थाना,
रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पास, रायपुर (छत्तीसगढ़)
दिनांक एवं समय
28/05/2020
गुरूवार
प्रातः 11:00 बजे
उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का कृपया अनुरोध है।
राजेन्द्र ओझा
चरामेति फाउंडेशन
9575467733
8770391717
यह कार्यक्रम की प्रथम कड़ी है। करीब 8-10 थानों में प्रत्येक में कम से कम 5-5 छाते प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

