सादगी से मनाए इस बार ईद का त्यौहार:- इम्तियाज़ हैदर(चेयरमैन)
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन जनाब इम्तियाज़ हैदर जी ने कोरोना जैसी वैश्विक आपदा की स्तिथि में जनता से गुज़ारिश करते हुए कहा कि मैं तमाम मुसलमानों से ये गुज़ारिश करता हूं कि हम सब मिलकर अज़्म करे कि इस बार ईद के लिए कोई खरीदारी नही करेंगे, किसी भी प्रकार का फ़िज़ूल खर्च नही करेंगे और जो पैसा बचेगा उसका इस्तेमाल सभी ज़रूरतमंदो की मदद करके करेंगे और अपने आगे आने वाले वक्त के लिए बचा कर रखेंगे।
इस बार हम सब को इस कोरोना जैसी वैश्विक आपदा को हराना है क्योंकि दीन और दुनिया का तकाज़ा भी यही है और देश दुनिया और आमजन की भलाई भी इसी में है लिहाज़ा आप सभी घर पर ही रहकर अल्लाह ता’आला की इबादत करे, घर पर ही ईद की नमाज़ अदा करे और दुनिया के तमाम लोगो को कोरोना वायरस से जल्द से जल्द निजात पाने की दुआ करे, इसके साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णरूप से पालन करे।
हर साल ईद के मौके पर सभी मुसलमान खरबो रुपया खर्च करने में पीछे नही रहते है मगर अब की स्तिथि के मुताबिक़ ख़ुद का हाथ बांधने की कोशिश करे क्योंकि ऐसा ना हो कि भविष्य मे कही आपको हाथ फैलाने की नौबत ना आ जाए।
अबकी बार बाजारों से सिर्फ़ और सिर्फ़ ज़रूरत की ही चीज़ों की खरीददारी करे, घर का सिर्फ़ एक ही व्यक्ति बाहर जाकर सभी ज़रूरत के सामानों को लाये औऱ घर आकर अच्छे से खुद को सेनेटाइज करे क्योंकि संक्रमित व्यक्ति से जिस प्रकार का यह वायरस फैलता है आप कब इसकी गिरफ्त में आएंगे ये आपको भी पता नही चलेगा इसलिए सभी प्रकार की सावधानी का ख़्याल रखते हुए अपना, अपने परिवार का और बाकी सभी लोगो का ख्याल रखे।
यही वक्त का तकाज़ा है इसे समझिये औऱ सभी लोगो को इस के बारे में बताइये।

