छत्तीसगढ़:-प्रदेश में निरंतर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। प्रवासी मजदूरों के लौटने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी हद्द तक इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मरीज को मस्तूरी क्वारेंटाइन सेंटर से गंभीर हालत में लाया गया। मरीज को सर्दी-खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। 20/05 को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मरीज पुणे से लौटा था। हालत बिगड़ने पर उसे सिम्स में कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। कोरोना जांच की रिपोर्ट आने से पहले ही मरीज ने दम तोड़ दिया।
अब तक प्रदेश में 172 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से 62 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 110 है।

