1979 में बने तालाबों को जिला प्रशासन के नाक के नीचे दादागिरी से पाट रही नगरपालिका प्रशासन मौन!- देवलाल नरेटी

1979 में बने तालाबों को जिला प्रशासन के नाक के नीचे दादागिरी से पाट रही नगरपालिका प्रशासन मौन!
देवलाल नरेटी

कांकेर / आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की,
नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मछली विभाग के कार्यालय के पीछे मौजूदा तालाब जो 6761.64 वर्ग मीटर में सन -1979 में 9 तालाब बना है, जिसमें विगत वर्षों तक मछली बीज का उत्पादन हुआ है जिसे नगर पालिका द्वारा दादागिरी पूर्वक मंगल भवन निर्माण करने के नाम पर दुर्लभ और पुराने तालाबों को पाटा जा रहा है जो गैरकानूनी है ! अगर तालाबों को पाट दिया जाएगा तो मत्स्य विभाग इस साल मछली बीज का उत्पादन कहां करेगी ? ऊपर से उक्त तालाब के जमीन का ना तो मद परिवर्तन हुआ है, नाही कानूनी रूप से उचित है ,जबकि सीधे-सीधे सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि आप किसी भी तालाब को नहीं पाट सकते ऐसे में कांग्रेस की सरकार में सारे नियम कानूनों का धज्जियां उड़ाते हुए मंगल भवन के नाम पर नौ – नौ तालाबों को पाटा जाना बिल्कुल भी सही नहीं है उक्त मामले पर आम आदमी पार्टीे द्वारा पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था , जिसके चलते तालाब पाटने का काम रुका हुआ था , परंतु लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए धड़ल्ले से तालाब को पाटा जा रहा है इससे ऐसा प्रतीत होता है , कहीं जिला प्रशासन का भी मिलीभगत तो नहीं है ! आम आदमी पार्टी सदियों पुराने इस तालाब को पाटे जाने का घोर विरोध करती है एवं निंदा करती है , एवं इसके लिए आम आदमी पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ेगी चाहे जो करना पड़े हम इस तालाब को पाटने से बचाएंगे अभी लॉक डाउन है , हम जनांदोलन तो नहीं कर सकते परंतु कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी, सदियों पुराने इस तालाब को पाटे जाने का उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी , आगे नरेटी जी ने कहा कि ऐसे में जब पहले से ही नगर में दो-दो कम्युनिटी हॉल उपलब्ध है जिसका कोई रखरखाव देखरेख नहीं हो रहा है और केवल मंगल भवन बनाने के नाम पर मत्स्य विभाग के नौ, नौ तालाबों को पाटा जाना दुर्भाग्यपूर्ण बात है मैं इसका कड़े शब्दों में निंदा करता हूं , और नगर पालिका और प्रशासन के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *