15/05/2020
आम आदमी पार्टी रायपुर छत्तीसगढ़
सेलून व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर खुलवाए सेलून – आप
रायपुर – विगत 22 मार्च 2020 से कोरोना के चलते सम्पूर्ण विश्व के साथ भारत मे भी जनता कर्फ्यू से लेकर आजतक लॉक डाउन लगा है, जिसकी वजह से सभी व्यवसाय बन्द कर दिया गया है व आम आदमी भी घरों में सीमित हो गया है। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अतिआवश्यक होने पर ही घर से निकलने की अनुमति के साथ धारा 144 लागू है ।लोगो के हाल बेहाल हो चुके है ।
आम आदमी पार्टी के आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर ,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मन सेन के साथ आम आदमी पार्टी के अज़ीम खान मीडिया प्रभारी रायपुर ने अपने कार्यकर्ताओं सहित मुख्यमंत्री भूपेश बधेल को रायपुर कलेक्टर के माध्यम से आज ज्ञापन सौपा ,जिसमे निवेदन करते हुए वर्तमान स्तिथि से अवगत कराते हुए कहा कि कुछ एक व्यवसाय को छोड़ कर लगभग सभी दुकानों ,व्यवसायो को नियमतः चालू कर दिया गया है । सबसे दुखद पहलू तो ये है कि सबसे ज्यादा इम्युनिटी को कम करने वाले और पूरे प्रदेश से उठने वाले विरोध के बावजूद शराब की दुकान का खोला जाना ये एक विडम्बना ही कहा जा सकता है । जो कोरोना की रही सही मौत के कसर की पूर्ती करने के लिए काफी है ।
आप नेता ने आगे कहा कि खेद का विषय है कि जिस सेलून व्यवसाय से गरीब व मजदूर वर्ग जुड़ा है एवम उनका परिवार चलता है जिससे वो अपनी आजीविका चलाते है ,अभीतक बन्द है । जिसके कारण इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के परिवार के सामने भूखों मरने की स्तिथि उत्पन्न हो गई है । क्योंकि इस लॉक डाउन में रोजी रोटी की चिंता,दुकान मकान के किराए की चिंता, बिजली बिल के साथ परिवारिक खर्च नियमित रूप से जारी है यदि इस संकट के समय इनका व्यवसाय चालू नही हुआ तो कही सच मे कोई अप्रिय स्तिथि न पैदा हो जाये ।
आम आदमी पार्टी ने आज मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि त्वरित सेलून व्यवसाय को चालू करने का आदेश जारी किया जाना चाहिए एवम साथ ही मौजूद परिस्थितियों के मद्देनजर इन्हें आर्थिक मदद भी दी जाए ।
आम आदमी पार्टी अज़ीम खान मीडिया प्रभारी, युथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर , प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मन सेन के साथ मुकेश देवांगन,एम.एम. हैदरी, संतोष दुबे, डी.के. मखीजा, पवन सक्सेना, संतोष सेन, रेशम सेन ,कलावती मार्को के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

