आम आदमी पार्टी RTIप्रकोष्ठ (छ.ग)
आप RTI प्रकोष्ठ ने स्वच्छ भारत मिशन का सरकार से मांगा हिसाब
* मिशन हिसाब दो अभियान के तहत सरकार से सभी योजनाओं का आर टी आई आवेदन लगा कर लिया जा रहा है हिसाब *
दिनांक 12 मई 2020,
आम आदमी पार्टी प्रदेश के आर टी आई एक्टिविस्टों को एक जुट कर सरकारी योजनाओं में हो रहे भरष्टाचार को रोकने की योजना पर तेजी से कार्य कर रही है।
इसके लिए पार्टी ने सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ (RTI Wing) का गठन किया है।
आर टी आई विंग छत्तीसगढ़ के सभी शहरों तथा गांवों में संगठन निर्माण का कार्य तथा योजनाओं पर आर टी आई लगाने के लिये मिशन हिसाब दो अभियान चलाया जा रहा है।
मिशन हिसाब दो अभियान के तहत
आर टी आई प्रकोष्ठों के नेताओं ने प्रदेश के सभी जिलों के निगम तथा पंचायतो से 12 मई को स्वच्छ भारत मिशन योजना का हिसाब लेने के लिये सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन लगाया गया।
मिशन हिसाब दो अभियान के लिये आर टी आवेदन लगाने का कार्य पर आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ
के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा
प्रदेश सचिव देवेंदर भठिया,प्रदेश सह सचिव इंजी.संजय गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन पंजाबी,अभिषेक जैन,जयनारायण बस्तरिया,प्रदेश सह संगठन मंत्री अभय नारायण पांडे, संतोष पाल,अभिषेक अग्रवाल, अनिल प्रजापति,जितेंद्र साहू जिला अध्यक्ष कोरबा,देवेंदर गुप्ता जिला अध्यक्ष बिलासपुर,नीलेश साहू जिला अध्यक्ष जांजगीर,डिग्री लाल जगत जिला अध्यक्ष रायगढ़,ज्ञान प्रकाश तिवारी जिला अध्यक्ष दुर्ग,सहित आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ की जिला, ब्लाक, शहर तथा ग्राम पंचायत की टीम लगी हुई थी।
आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सत्ता पक्ष विपक्ष तथा अधिकारी आपसी सहमति बना कर आम आदमी को योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम लूट को अंजाम दे रहे हैं।
आर टी आई के तहत दस्तावेज से ऐसा लगता है कि सरकारी योजना आम आदमी को फायदा देने की जगह जनप्रतिनिधि तथा अधिकारियों को फायदा देने के लिये बनाई जा रही हैं।
आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार सरकार के दावे को सार्वजनिक करेगी।
आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ
प्रदेश सचिव देविंदर भाटिया,प्रदेश सह सचिव इंजी.संजय गुप्ता ने विभिन्न योजना के लाभ से वंचित किये गए पात्र हितग्राही से अपील की है कि वे मुखर हो कर आगे आएं आम आदमी पार्टी की R.T.I. प्रकोष्ठ उनके हक की लड़ाई में हर कदम उनके साथ खड़ी रहेगी।
संजय गुप्ता
प्रदेश सह सचिव
आम आदमी पार्टी
आर टी आई प्रकोष्ठ
छत्तीसगढ़
मोबाइल- 7000307890
।। जयहिंद ।।
आप से आग्रह है कि कृपया उपरोक्त समाचार को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करें।
धन्यवाद,

