कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवम छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना ईस्वर से की।

कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवम छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना ईस्वर से की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने देश के दो महान राजनैतिक हस्ति पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह,जी एवम छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के अस्वस्थ होने पर जल्द स्वस्थ होने की कामना ईस्वर से की है। उन्होंने कहा कि ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भारत देश के लिए योगदान को बताया कि देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे हैं. मनमोहन सिंह जी मई 2004 से लेकर मई 2014 तक लगातार 10 साल मनमोहन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी है. वहीं मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. जून 1991 से मई 1996 तक मनमोहन सिंह ने देश के 22वें वित्त मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा मनमोहन सिंह आरबीआई के 15वें गवर्नर भी रह चुके हैं. वही छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी
राजधानी के नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती है कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि जोगी जी बहुत ही जल्द ठीक होकर फिर से छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करेंगे. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ हो,और प्रदेश की सेवा में हाथ बंटाए।
और उन्होंने कहा कि ये किसी चमत्कार से कम नहीं है, और ये जोगी के आत्म साहस, जीवटता के कारण ही उनके हालात में सुधार की स्थिति है. डॉक्टरों की टीम ने जो कहा वो कर दिखाया है जो किसी चमत्कार से कम नहीं हैं जिस तरह उनको घर से लाया गया था, उस समय हार्ट बंद हो चुका था. ब्लड प्रेशर नहीं के बराबर था. उसके बाद भी आज सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *