केंद्र सरकार की लेटलतीफी और अदूरदर्शिता के कारण भारत का कोरोना संक्रमण में पांचवां स्थान — शेख इमरान कांग्रेस कमेटी

रायपुर, कांग्रेस कमेटी के सदस्य शेख इमरान ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए लापरवाही के चलते भारत कोरोना संक्रमण मामले में विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वैश्विक महामारी कोरोना ने दिसंबर में ही दस्तक दे दी थी एवं जनवरी में हमारे देश में पहला मामला आया।जब इसके संक्रमण की जानकारी सरकार को जनवरी में ही हो चुकी थी तो उन्हें एहतियातन कदम उठा लेने थे क्योंकि अन्य देशों की अपेक्षा भारत की जो स्थिति है वह अलग है। यह एक विकासशील देश है अन्य देशों की अपेक्षा एक बहुत बड़ी जनसंख्या यहां निवास करती है।आपात स्थिति से निपटने चिकित्सा सुविधाएं के मामले में भी हम पीछे है़।

कांग्रेस कमेटी के सदस्य शेख इमरान ने कहा कि भारत सरकार को बहुत पहले ही लाक डाउन पर विवेकपूर्ण निर्णय लेने थे। परंतु भाजपा की केंद्र सरकार अपने राजनीति में व्यस्त थी। मध्य प्रदेश में सत्ता हथियाने पर उसका पूरा ध्यान था। राजनीतिक दांवपेच एवं गुजरात में ट्रंंप के अगवानी में पूरा ध्यान था। भाजपा सरकार के राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते हुए लाक डाउन में हुई देरी का परिणाम यह है कि आज गुजरात में 8000 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने है। 24 मार्च को जब 21 दिनों का लाक डाउन लागू किया गया तब हमारे देश के लाखों मजदूरों के बारे में इस देश के प्रधान सेवक का ध्यान ही नहीं गया। जो अपने घर से हज़ारों सैकड़ों किलोमीटर दूर रोजी मजदूरी की तलाश में अन्य राज्यों में काम करने जाते हैं। सरकार को जरा सा भी ध्यान नहीं आया कि उनके रहने खाने की व्यवस्था कैसे हो पाएगी। लाक डाउन में जब काम बंद हो जायेंगे तो रोज कमाने और खाने वालों के लिए कोई व्यवस्था कैसे नहीं की गई जब वे घर लौट नहीं सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *